फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other

तापमान 4 डिग्री, ठिठुरा जनजीवन

Wed, 13 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
other
फर्रुखाबाद। सुबह से ही काले बादल और घना कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवाओं के चलते बुधवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। लोग घरों से निकलने से कतराते रहे। हालांकि दोपहर में सूरज निकलने से कुछ राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

कई दिन से बादल, कोहरा और तेज हवाओं से लोग परेशान हैं। बुधवार को भी हालात बेहद खराब रहे। लोग सुबह देर से उठे और अलाव के पास बैठ गए। शहरों में बाजार में भी कम रौनक रही। शाम ढलते ही लोग घरों की ओर चल दिए।
विज्ञापन

काले बादलों के चलते किसान आलू की फसल को लेकर खासे चिंतित रहे। आलू में झुलसा रोग लगने की आशंका बढ़ती जा रही है।
किसानों का कहना है कि बादल आलू के लिए घातक हैं। अब तो हर पांचवें दिन दवाई का छिड़काव करना जरूरी है। खेतों में खड़ी सरसों, मटर, चना आदि की फसलों को लेकर भी परेशानी शुरू होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानापूरी करते पालिका के अलाव
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी नगर पालिका ने कुछ दिन तक रोडवेज बस अड्डे और लोहिया अस्पताल में मोटी लकड़ी जलवा दी थी। दो दिन से पतली लकड़ी ही डाली जा रही है। इससे चंद देर में ही लकड़ी खत्म हो जाती हैं। दोनों ही स्थानों पर पूरी रात लोगों का आनाजाना बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed