{"_id":"5fe62b7a8ebc3e3c5053ea75","slug":"other-farrukhabad-news-knp6021380124","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है भाजपा सरकार: मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है भाजपा सरकार: मंत्री
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिले के प्रभारी सहकारिता मंत्री ने कहा कि किसान हितों की रक्षा के लिए भाजपा सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने केंद्र सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
नगर के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर किसान गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा ने कहा, यहां किसान खेती के साथ नर्सरी के कारोबार से जुड़े हैं। इस कारोबार से अधिक लाभ कमाने के साथ पर्यावरण की रक्षा करने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को बिजली, पानी, खाद, बीज आदि समय से उपलब्ध कराए। इससे किसानों की आय दोगुनी हो सके।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जिले के 1,65000 किसानों को पहले से लाभ मिल रहा है। जिले के 110687 किसानों के खाते में आज ही (शुक्रवार को) 22 करोड़ 13 लाख की धनराशि ट्रांसफर की गई है। कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुनाया गया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने विचार रखे। सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एएसपी अजय प्रताप सिंह, एसडीएम सुनील कुमार यादव, चेयरमैन सुनील चक, उद्योगपति लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, बीके गंगवार, चेतन तिवारी आदि मौजूद रहे।
किसान सेवा सहकारी समिति घोटाले की होगी जांच
किसान सेवा सहकारी समिति दक्षिणी व उसकी मिनी बैंक में लाखों रुपये घोटाले व किसानों के जमा धन के गबन के मामले में कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कहा कि इस मामले को आज से ही गंभीरता से लेकर दिखवाएंगे और दोषियों पर कार्रवाई होगी। रिकवरी भी कराई जाएगी। समिति के अध्यक्ष सुशील राजपूत ने उन्हें एक शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा कि मिनी बैंक में किसानों के 65 लाख रुपये का गबन किया गया है। 23 जून 2019 को एफआईआर भी हो चुकी है।