फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other

नखास चौकी के पास पूर्व प्रधान को दबंग ने मारी गोली

Thu, 03 Sep 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
other
फर्रुखाबाद। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित मकान के बाहर एक दबंग ने पूर्व प्रधान को गोली मार दी। गोली प्रधान के गले में लगी गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी, कोतवाल ने घटनास्थल का जायजा लेकर पूरी जानकारी हासिल की। मामला चुनावी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव कटरी धर्मपुर के मजरा पंखियों की मढ़ैया निवासी शाहिद अली (45) पूर्व प्रधान हैं। उनका एक मकान नखास चौकी से कुछ दूरी पर मोहल्ला दरीबा पूर्व में भी है। गुरुवार रात करीब आठ बजे शाहिद सात माह की नातिन रिहाना को लेकर घर के बाहर बैठे थे। बेटी रोशनी छत पर खड़ी थी। उसी समय गली में आए एक युवक ने गालियां देते हुए गोली चला दी।। इसके बाद हमलावर फरार हो गया। चीख-पुकार पर शाहिद
विज्ञापन

का पुत्र राशिद अली लहूलुहान पिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय, सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। डाक्टर ने प्रधान का ऑपरेशन कर दिया है। पूर्व प्रधान के पुत्र राशिद ने बताया कि गोली मारने वाला सलावत खां मोहल्ले का है। सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने बताया कि तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed