फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other

डंपर-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में चालक की मौत, दो घायल

Thu, 03 Sep 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
other
फर्रुखाबाद। डंपर और ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालक और एक हेल्पर घायल हो गए। डंपर चालक की कानपुर जाते वक्त बिल्हौर के पास मौत हो गई। दोनों घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार सुुबह करीब सात बजे मऊदरवाजा थाने के जसमई चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में डंपर चालक हरिश्चंद्र (40) पुत्र भिखारी निवासी कटरा, थाना बांगरमऊ, उन्नाव और हेल्पर ध्यान सिंह (30) पुत्र पप्पू निवासी नगला उम्मेद, थाना अछल्दा, औरैया व ट्रक चालक तुलसी (30) पुत्र ओमप्रकाश निवासी केरई खेड़ा, थाना फतेहपुर सीकरी, आगरा घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल लया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को रेफर कर दिया गया। इनमें से हरिश्चंद्र की मौत हो गई। उसका हैलट में पोस्टमार्टम कराया गया है। हरिश्चंद्र के तीन बेटे और एक बेटा है। बड़ी बेटी काजल, कोमल, सोनम और पुत्र पीयूष है। पत्नी हेमा रो-रो कर बेहाल हो गई। बताया जाता है कि हरिश्चंद्र डंपर से गुरुगांव देवी के पास मौरंग उतारने के बाद लौट रहा था, उसी समय दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि तीन बेटियों में सबसे बड़ी काजल (21) और कोमल (19) साल की है। दोनों विवाह योग्य हैं। हरिश्चंद्र डंपर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed