{"_id":"5f415fb18ebc3e86d8207bee","slug":"other-farrukhabad-news-knp5782540186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में ससुरालीजनों व बहू के भाइयों में जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में ससुरालीजनों व बहू के भाइयों में जमकर मारपीट
विज्ञापन
नवाबगंज। बहन को ससुराल छोड़ने आए भाइयों व ससुरालीजनों की पंचायत में शनिवार को जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में बैठाकर अन्य तीन घायलों को सीएचसी में मेडिकल के लिए भेज दिया।
एटा के थाना अलीगंज के गांव गढ़िया भड़पुरा निवासी अरुण कुमार ने बहन सविता की शादी आठ माह पहले थाना नवाबगंज के गांव बांसमई निवासी सुनील से की थी। शादी के कुुछ दिन बाद ही ससुरालीजन सविता से मारपीट करने लगे। इस पर अरुण बहन को अपने साथ घर बुला ले गया था। अरुण, भाई दलवीर, मझिया अमर सिंह व बांसमाई के पूर्व प्रधान को साथ लेकर बहनोई सुनील के घर शनिवार को पंचायत करने पहुंचे। दोनों पक्ष
एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। तभी दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में सुनील, भाई दिनेश, मेघनाथ तथा अरुण व उसका भाई दलवीर घायल हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुला लाई। पुलिस ने अरुण व मेघनाथ को हिरासत में बैठा लिया और सुनील समेत तीनों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। जांच कर रहे दरोगा नितिन ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।