{"_id":"5f3f94938ebc3e3ccb1d0ff8","slug":"other-farrukhabad-news-knp5777538153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के मैनजर से दिनदहाड़े बरेली इटावा-हाईवे पर लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप के मैनजर से दिनदहाड़े बरेली इटावा-हाईवे पर लूट का प्रयास
विज्ञापन
राजेपुर। गांव निबिया स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर से गुरुवार दोपहर इटावा-बरेली हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। बदमाशों के पीछा करने पर मैनेजर ने बाइक महमदुपर गांव की ओर मोड़ दी। सूचना पर पेट्रोल पंप के मालिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। एसओ ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
थाना क्षेत्र के गांव निबिया के पास इटावा-बरेली हाईवे पर एमआर पेट्रोल पंप है। गुरुवार दोपहर मैनेजर ओमवीर सिंह बैग में बिक्री के तीन लाख रुपये रखकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे। इटावा-बरली हाईवे पर मैनेजर के पीछे नीले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश लग गए। बदमाशों ने मैनजर की बाइक रुकवाने का प्रयास किया।
लेकिन ओमवीर ने बाइक नहीं रोकी। इस पर एक बदमाश ने तमंचा निकालकर ओमवीर की ओर तान दिया। ओमवीर ने बाइक महदपुुर गांव की सड़क पर मोड़ दी और तेजी से गांव के अंदर चले गए। गांव में ग्रामीणों की भीड़ देखकर बदमाश भाग गए। मालिक कृष्णवीर सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओ जयंती प्रसाद गंगवार ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पांच वर्ष पहले एमआर पेट्रोल पंप के तत्कालीन मैनेजर अजय कुमार मिश्रा के इटावा-बरेली हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर 5.59 लाख रुपये लूट लिए थे। गोली अजय के कंधे में लगी थी। पुलिस ने कई महीने बाद खुलासा कर महज 9 हजार रुपये की बरामद कर सकी थी।