{"_id":"67797518290e2b9fa20751a2","slug":"orders-to-arrest-cattle-and-supply-electricity-in-fair-ramnagariya-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-119323-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मेला रामनगरिया में गोवंश पकड़वाने व बिजली आपूर्ति करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मेला रामनगरिया में गोवंश पकड़वाने व बिजली आपूर्ति करने के आदेश
विज्ञापन
पांचाल घाट स्थित पैंटून पुल तैयार करते कर्मचारी।
- फोटो : पांचाल घाट स्थित पैंटून पुल तैयार करते कर्मचारी।
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। मुख्य विकास अधिकारी व एडीएम ने पांचालघाट स्थित रामनगरिया मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने ईओ को मेला क्षेत्र से अन्ना गोवंश पकड़वाने व ठेकेदार को दो दिन में बिजली आपूर्ति शुरू करने के आदेश दिए।
पांचालघाट मेला रामनगरिया का 13 जनवरी को शुभारंभ होगा। जिलाधिकारी की सख्ती पर ठेकेदारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हैंडपंप लगाने व शौचालय निर्माण भी तेजी से चल रहा है। शनिवार को सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र व एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने मेला क्षेत्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। ठेकेदारों से काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एडीएम ने श्री पंचदसनाम जूना अखाड़ा में संत समिति के अध्यक्ष सत्य गिरी महाराज से समस्याओं की जानकारी ली। बताया गया कि अन्ना गोवंश से साधु संत व कल्पवासी परेशान हैं। राउटी में घुस कर नुकसान कर रहे हैं। इस पर सीडीओ ने ईओ व बढ़पुर बीडीओ को अन्ना गोवंश पकड़वाकर गोशाला भेजने के आदेश दिए। ठेकेदार को सोमवार तक मेले में बिजली आपूर्ति चालू करने को कहा।
विज्ञापन
एडीएम ने बताया कि टेंट ठेकेदार ने गेट, सरकारी पंडाल, कार्यालय व सांस्कृतिक पांडाल बनाने का काम तेज कर दिया है। समय से तैयारियां पूरी हो जाएंगी। मेला व्यवस्था को सफाई व छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
दुकानों के 25 प्रतिशत बढ़े रेट
मेला रामनगरिया में दुकानों का आवंटन शुरू कर दिया गया है। मेला व्यवस्थापक ने सदस्य अन्नू सिंह के साथ 40 दुकानें आवंटित कर 15-15 हजार रुपये की रसीद काटी। इसके अलावा 61 दुकानदारों ने 7500 रुपये की रसीद कटवाई। मेला क्षेत्र में खाद्य पदार्थों, कपड़ा, खेल खिलौना, चूड़ी, बर्तन, पूजा सामग्री आदि की दुकानों लगती है। कई दिनों से दुकान की रसीद कटवाने के लिए दुकानदार मेला कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। आवंटन की जानकारी मिलते ही मेला कार्यालय में रसीद कटवाने के लिए दुकानदारों की लाइन लग गई। 25 प्रतिशत दाम बढ़ने से 12 हजार की जगह दुकानदारों को 15 हजार रुपये की रसीद कटवानी पड़ रही है।
-- -- -- -- -- -- -- --
पैंटून पुल तैयार, आवागमन शुरू
मेला रामनगरिया में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी ने पैंटून पुल का निर्माण पूरा कर दिया। इससे शनिवार को पैंटून पुल से आवागमन भी शुरू हो गया है।