फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Orders for attachment of big defaulters of cooperative, LDB and societies

Farrukhabad News: सहकारी, एलडीबी व समितियों के बड़े बकाएदारों की कुर्की के आदेश

Fri, 18 Aug 2023 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Orders for attachment of big defaulters of cooperative, LDB and societies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला सहकारी बैंक फतेहगढ़ में शुक्रवार को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता ने ऋण वितरण व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने करीब 20 करोड़ के बकाएदार किसानों से वसूली न होने पर कुर्की करने के आदेश दिए। ऋण वितरण का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया।

कानपुर मंडल के अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता वीके पटेल ने कोऑपरेटिव बैंक में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिला सहकारी बैंक, भूमि विकास बैंक(एलडीबी) व सहकारी समितियों (बी-पैक्स) के बकायेदारों की समीक्षा की। इस दौरान करीब 2000 किसान 20 करोड़ के बकाएदार निकले। इन किसानों ने एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद ऋण नहीं चुकाया। इस पर अपर आयुक्त ने कहा कि इन बकाएदारों को 25 अगस्त तक कुर्की नोटिस दिए जाएं।
विज्ञापन

इसके बावजूद ऋण जमा न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाए। इसके बाद उन्होंने शासन की सहकारी समृद्धि योजना के तहत कामन सर्विस सेंटर, पेट्रोल पंप, जन औषधि केंद्र के रूप में समितियों को विकसित करने संबंधी कार्यों की समीक्षा की। अपर आयुक्त ने कहा कि समितियों के सचिव एक से 30 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाएं। इस दौरान कोऑपरेटिव बैंक के कार्यपालक अधिकारी एमके सिंह, एडीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय वर्मा, अपर जिला सहकारी अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed