फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Order to file report on four including three inspectors

फर्रुखाबादः तीन दरोगा समेत चार पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Sun, 31 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Order to file report on four including three inspectors
फर्रुखाबाद। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीन दरोगा समेत चार पर रिपोर्ट लिखने का आदेश मऊदरवाजा थानाध्यक्ष को दिया है। दरोगा पर सीज बाइक छोड़ने के लिए रिश्वत मांगने, मना करने पर गाली-गलौज कर थाने से भगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कमालगंज के गांव कालाझाला निवासी धर्मवीर सिंह ने बेवर रोड स्थित बघार चौकी के दरोगा नितिन कुमार, रायपुर चौकी के दरोगा सूर्य प्रकाश उपाध्याय, कायमगंज कोतवाली के दरोगा हरिओम त्रिपाठी और मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव कुइयांबूट निवासी प्रदीप शर्मा के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इसमें कहा कि बहन के घर विवाद होने पर आठ मई 2022 को भाई के साथ बाइक से कुइयांबूट गांव गए थे।
विज्ञापन

प्रदीप शर्मा के घर के बाहर बाइक खड़ी कर बहन के घर चला गया। लौट कर आकर देखा तो बाइक गायब थी। जानकारी हुई कि उसकी बाइक पुलिस कर्मी मऊदरवाजा थाने ले गए और सीज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक रिलीज के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर थाने से आख्या मांगी गई। रिपोर्ट लगवाने थाने गया तो वहां तीनों दरोगा मिले। दरोगा नितिन कुमार ने रिपोर्ट लगाने के लिए रुपये मांगे, मना करने पर अन्य दो दरोगा ने बिना रुपये रिपोर्ट न लगने की बात कही और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों दरोगा ने उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

15 जून 2022 को कोर्ट ने बाइक रिलीज का आदेश दिया। इसको लेकर 19 जून को थाने गया। दरोगा ने बाइक रिलीज नहीं की और गाली-गलौज कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। अर्जी पर सुनवाई के बाद सीजेएम ने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed