फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Order of FIR on Bail Hoists in Containment Zone

कंटेनमेंट जोन में बल्ली उखाड़ने वालों पर एफआईआर के आदेश

Wed, 17 Jun 2020 05:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Order of FIR on Bail Hoists in Containment Zone
गांव गांधीनगर में ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश देते डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी डॉ. अनिल मिश्रा। - फोटो : FARRUKHABAD
कंटेनमेंट जोन में बल्ली उखाड़ने वालों पर एफआईआर के आदेश
विज्ञापन

कमालगंज। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने कंटेनमेंट जोन कतरौली पट्टी, गगनी व गांधी नगर गांव का निरीक्षण किया। गांधी नगर में प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा लगाई गई बल्ली को उखाड़ने की जानकरी पर वे नाराज हुए। बल्ली उखाड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश पंचायत सचिव को दिए।
गगनी गांव का कोरोना संक्रमित व्यापारी कानपुर के हैलट में भर्ती है। गांव के बैरियर पर डीएम व एसपी ने पंचायत सचिव राजेश श्रीवास्तव से जानकारी ली। इसके बाद डीएम व एसपी पट्टी कतरौली गांव पहुंचे। ग्राम प्रधान रक्षपाल ने बताया कि गांव को सैनिटाइज करा दिया गया है। गांधी नगर भटपुरा में आजाद नगर चौराहे पर पंचायत सचिव ने बताया कि कुछ लोगों ने बल्ली उखाड़ दी थी।
विज्ञापन

आवागमन रोकने पर कुछ लोगों ने झगड़ा किया था। डीएम व एसपी ने ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कहा कि कंटेनमेंट जोन के गांवों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के उप जिलाधिकारी डोर स्टेप डिलीवरी से कराएं। मास्क, गमछा व दुपट्टा का प्रयोग करके ही लोग घरों से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed