फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Order of action against 333 employees for negligence

Farrukhabad News: लापरवाही पर 333 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

Thu, 09 Apr 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Order of action against 333 employees for negligence
फर्रुखाबाद। फार्मर रजिस्ट्री आईडी न बनाने में मुख्य विकास अधिकारी ने 333 कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में राजस्व विभाग, कृषि विभाग, डीसी मनरेगा व डीपीआरओ को पत्र जारी किया है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को फार्मर रजिस्ट्री प्रगति की समीक्षा की। सात अप्रैल को शून्य प्रगति दिखने पर जिलाधिकारी ने 54 लेखपालों का एक दिन का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

जनपद में अभियान के तहत फार्मर रजिस्ट्री बनाने का काम चल रहा है। इसमें पंचायती राज विभाग, मनरेगा, राजस्व व कृषि विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा की 333 कर्मचारी की कार्य प्रगति शून्य मिली। इस पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने डीसी मनरेगा को पत्र लिखकर निष्क्रिय 24 रोजगार सेवकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा समीक्षा के दौरान 32 ग्राम पंचायत सचिव व 212 पंचायत सहायक, 57 लेखपाल और कृषि विभाग के आठ कर्मचारियों की प्रगति निराशाजनक मिली। जिलाधिकारी ने तहसील सदर क्षेत्र के 26, अमृतपुर क्षेत्र के तीन व तहसील कायमगंज क्षेत्र के 25 लेखपालों का वेतन रोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed