फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Order issued for suspension of Lekhpal and adverse entries against two others due to negligence.

Farrukhabad News: लापरवाही पर लेखपाल के निलंबन, दो को प्रतिकूल प्रविष्टि का आदेश

Sun, 07 Jun 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Order issued for suspension of Lekhpal and adverse entries against two others due to negligence.
-संपूर्ण समाधान दिवस में 216 शिकायतें आईं, 15 का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कायमगंज। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्ती दिखाई। उन्होंने एक लेखपाल पर निलंबन की कार्रवाई व एक लेखपाल और एक राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश जारी किए।
सुनवाई के दौरान मई रशीदपुर क्षेत्र के लेखपाल योगेंद्र यादव और राजस्व निरीक्षक शिवनारायण तिवारी के विरुद्ध शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने दोनों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। वहीं बलीपुर अठसैनी गांव में देवकी और महावीर पक्ष के बीच गेहूं की फसल को लेकर चल रहे विवाद का मामला भी समाधान दिवस में उठा। आरोप था कि तहसील प्रशासन ने एक पक्ष की फसल कटवाकर गोशाला भिजवा दी थी। इससे दूसरे पक्ष में नाराजगी है। मामले की जानकारी लेते समय जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल कप्तान सिंह से जवाब मांगा लेकिन वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इस पर डीएम ने उनके विरुद्ध जांच कर दोष सिद्ध होने पर निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। गोरक्षक एवं किसान संगठन के पदाधिकारियों ने भी तहसील के एक अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएम ने राजस्व विभाग की लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए इनके निस्तारण के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी लंबित मामलों का 30 जून तक गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


समाधान दिवस में गांव मुड़ौल निवासी पूर्व प्रधान रामभजन ने स्वयं को सरकारी अभिलेखों में मृत दर्ज किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि जीवित होने के बावजूद उनके नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। इससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। समाधान दिवस में कुल 216 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें राजस्व विभाग की 76, पुलिस विभाग की 54, विकास विभाग की 32, विद्युत विभाग की 28 तथा अन्य विभागों की 26 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। समाधान दिवस में विधायक डॉ. सुरभि, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, एसडीएम अतुल कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed