फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Order for action on occupation complaint in Sithupu

स०ठऊपुर में कब्जे की शिकायत पर दिए कार्रवाई के आदेश

Sat, 26 Dec 2020 07:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Order for action on occupation complaint in Sithupu
थाना मऊदरवाजा में समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : FARRUKHABAD
सिठऊपुर में कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सिठऊपुर में कूड़ा स्थल की भूमि पर कब्जे की शिकायत पर डीएम ने कार्रवाई करने के आदेश दिए। बलीपुर भगवंत व अद्दूपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने पर राजस्व व पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया।
डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा शनिवार को समाधान दिवस में शमसाबाद थाने पहुंचे। यहां गांव बलीपुर भगवंत के उदयवीर व गांव अद्दूपुर निवासी जय सिंह ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गांव के एक पुराने रास्ते पर गांव के ही दबंगों ने कब्जा कर लिया है। अद्दूपुर में कब्जे की एक सप्ताह पहले भी शिकायत की थी। पुलिस व लेखपाल ने कब्जा हटवा दिया था। उसके बाद दबंगों ने फिर से कब्जा कर लिया। मऊदरवाजा थाने में गांव सिठऊपुर में ग्राम समाज के कूड़ा स्थल पर अवैध कब्जा होने की शिकायत की गई।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए। फतेहगढ़ कोतवाली में समाधान दिवस पर कोतवाल जय प्रकाश पाल की मौजूदगी में सात प्रार्थना पत्र पहुंचे। इनमें पांच का निस्तारण कर दिया गया। शहर कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मोर्य, सीओ सिटी राजवीर सिंह व कोतवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। तीन का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानगंज थाने में एडीएम विवेक श्रीवास्तव व एएसपी अजय प्रताप के सामने राजेपुर टप्पा मंडल के ग्रामीणों ने बताया कि चकरोड पर कब्जे की शिकायत करने के बाद भी कानूनगो व लेखपाल नहीं पहुंचे। इस पर एडीएम ने नाराजगी जाहिर कर मौके पर जाने के आदेश दिए। मोहम्मदाबाद कोतवाली में सीओ सोहराब आलम व कोतवाल राकेश कुमार ने सुनवाई की। दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
भूमि संबंधी पांच मामलों को निपटाना जरूरी : डीएम
कायमगंज। डीएम व एसपी शनिवार को कोतवाली कायमगंज में समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने पुराने भूमि संबंधी पांच मामलों के निस्तारण के बारे में पूछताछ की और कहा कि जिले के सभी थानों में पांच-पांच मामले निपटाना जरूरी है। इसके अलावा उनके दफ्तरों में जो मामले पहुंचते हैं, उन्हें भी दोनों पक्षों की सहमति से निपटाया जा सकता है।
डीएम ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया। कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से किया जाए। राजस्व निरीक्षक मानवेंद्र कुमार ने बताया कि पांच मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। एक मामले में लेखपाल से जांच कराई जा रही है। भगवती गोशाला कर्मी के महामंत्री अनिल अग्रवाल ने गोशाला के पुन: निर्माण के लिए अनुमति मांगी। इंस्पेक्टर विनय राय आदि मौजूद रहे।

कमालगंज थाने में तहसीलदार राजू कुमार ने पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह के साथ समस्याएं सुनीं। कतरौली पट्टी निवासी भगवानदास ने पड़ोसी के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह घर के बाहर नाली नहीं बनने दे रहे हैं। तहसीलदार ने संबंधित लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। बझेरा मालिक पट्टी निवासी सुरेंद्र कुमार ने पट्टे की भूमि पर कब्जा कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed