फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   opretion

आपरेशन में नस कट जाने से किशोर की हालत गंभीर

Thu, 06 Aug 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
opretion
फर्रुखाबाद। फोड़े के आपरेशन में नस कट जाने से किशोर की हालत गंभीर हो गई है। उसे कोई भी डॉक्टर भर्ती नहीं कर रहा है। पिता ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना पाली के गांव लौलाटा निवासी मुकेश राजपूत के 13 वर्षीय पुत्र अतुल के तीन वर्ष पहले पैर के ऊपरी हिस्से में चोट लग गई थी। इसमेें फोड़ा बन गया। मुकेश ने बेटे को याकूतगंज के एक नर्सिंग होम में 22 जुलाई को भर्ती कराया था। डॉक्टर ने 1.65 लाख रुपये लेकर आपरेशन कर दिया। आरोप है कि आपरेशन के दौरान डॉक्टर ने गलत नस काट दी। इससे खून बहना बंद नहीं हुआ। 25 जुलाई को डॉक्टर ने छुट्टी देकर दूसरे अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा।
विज्ञापन

खून बहने से बेटे अतुल की हालत बिगड़ती चली गई। दूसरे अस्पताल में भी उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। गुरुवार को पिता मुकेश राजपूत ने डॉक्टर के खिलाफ गलत नस काटने से पुत्र की हालत नाजुक होने का आरोप लगाकर फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि नर्सिंग होम में अतुल तीन दिन ही भर्ती रहा था। इसके बाद उसका इलाज कहां हुआ। इसकी छानबीन की जा रही है। अगर मामला सही पाया जाएगा तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed