फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Opposition without a groom's procession: deputy CM

विपक्ष बिना दूल्हे की बारात: डिप्टी सीएम

Tue, 11 Dec 2018 12:53 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 11 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Opposition without a groom's procession: deputy CM
केशव प्रसाद मौर्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बढ़ते जनाधार को देखकर विपक्षी बौखलाए हुए हैं। इसी से सपा, बसपा और कांग्रेस गठबंधन और महागठबंधन की बातें कर रही हैं। उन्हें यह नहीं पता कि 2019 में विपक्ष मोदी को सरकार बनाने से नहीं रोक पाएगा। विपक्ष बिना दूल्हे की बारात है। घोटाले वाली कांग्रेस अब तो गोत्र में भी घोटाला करने लगी है। रामलला की भूमि पर भव्य मंदिर बनेगा। सुप्रीम कोर्ट का फैसला जो भी आए, उसके लिए रास्ते निकाले जाएंगे। यह बात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में आयोजित 158.64 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन



डिप्टी सीएम ने भारत माता और जय श्रीराम से भाषण शुरू करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने विकास के नाम पर सिर्फ लकीर पीटी। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में देश में आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना और सौभाग्य योजना समेत गरीबों से जुड़ीं कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। विकास के बल पर ही 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 2019 के चुनाव में विपक्षी मोदी को न आने देने का गणित बनाने में लगे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि फिरोज गांधी के नाती अपने को दत्तात्रेय गोत्र का ब्राह्मण बता रहे हैं। इससे साबित होता है कि कांग्रेस से बड़ी घोटालेबाज पार्टी कोई नहीं है। कांग्रेस गोत्र में भी घोटाला करने का काम कर रही है। उन्होंने सपा के लिए कहा कि अब उन्हें भी भगवान याद आ रहे हैं।
विज्ञापन


सैफई में  विष्णु भगवान का मंदिर बनाने की बात ही जा रही है। उन्होंने कहा कि वह देश व प्रदेश की जनता से वादा करते हैं कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार तो करेंगे लेकिन रामलला की भूमि पर भव्य राम मंदिर ही बनकर रहेगा। रामजन्म भूमि पर बाबर के नाम पर एक ईंट नहीं लगने देंगे। 2019 में जनता की एकता के बल पर ही कमल खिलेगा और भाजपा की विचारधारा का विरोध करने वाले विपक्षी भी जय श्रीराम बोलने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। जनप्रतिनिधि प्रस्ताव लेकर लखनऊ आएं। उनके प्रस्तावों को पास कर फर्रुखाबाद में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed