फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Opposition to fill samples, returned to team

व्यापारी नेताओं ने सेंपल भरने का विरोध कर खाद्य सुरक्षा टीम को किया बैरंग वापस

Wed, 23 Oct 2019 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Opposition to fill samples, returned to team
कमालगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम से बातचीत करते व्यापारी नेता। - फोटो : FARRUKHABAD
सब्जी मंडी के निकट मिठाई की दुकान पर नमूना भर रही टीम का व्यापारी नेताओं ने विरोध कर दिया। इससे टीम बिना नमूना भरे ही वापस चली गई। व्यापार मंडल नेताओं ने टीम पर त्योहार के समय उत्पीड़न करने व उगाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कस्बे की सब्जी मंडी के निकट रामबाबू चौरसिया की मिठाई की दुकान पर बुधवार दोपहर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र प्रताप, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमृतपुर राकेश कुमार वर्मा शामिल थे। टीम ने मिठाई की दुकान पर दही का नमूना भरने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

इसी बीच कंछल गुट के व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष ध्रुवप्रकाश मिश्रा नन्हीं, प्रतीक हलवाई व अन्य पदाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा टीम पर आरोप लगाया कि दिवाली पर कारोबार खराब करने के लिए आ गए। वैसे भी मंदी से बाजार का हाल खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल को भी नमूने भरने की सूचना नहीं दी गई। इस पर विवाद हो गया। उन्होंने कहा कि दिवाली तक नमूने नहीं भरने दिया जाएगा। बिना नमूने भरे टीम को उल्टे पैर वापस होना पड़ा। इसी दौरान मिठाई की दुकान के पास भारी भीड़ लग गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता को पहले ही सूचना दी थी। वह व्यस्त होने से नहीं आ सके। व्यापारी नेताओं ने दही का नमूना छीन लिया। टीम ने घटना की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी सैयद शहनवाज हैदर आबिदी को दे दी है। इस मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी ओर कंछल गुट के व्यापार मंडल अध्यक्ष ध्रुवप्रकाश मिश्रा ने कहा कि टीम ने व्यापार मंडल को पहले से कोई सूचना नहीं दी। व्यापारियों को त्योहार पर जानबूझकर परेशान किया जाता है। 15 से 20 हजार रुपये मांगे जाते हैं। उगाही के चलते व्यापारी परेशान हैं। टीम से कह दिया गया है कि दिवाली के बाद व्यापार मंडल को सूचना देकर नमूने भरिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed