फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Openly sold polythene

खुलेआम बिक रही पॉलीथिन

Mon, 05 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 05 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Openly sold polythene
जिलाधिकारी के पालीथिन पर रोक लगाने के आदेश के बावजूद मेला क्षेत्र
विज्ञापन
में खुलेआम पालीथिन की बिक्री की जा रही है। खानपान की वस्तुएं व अन्य सामग्री दुकानदारों ने पालीथिन में दीं। मेला में पॉलीथिन की ब्रिकी प्रतिबंधित नहीं हो पा रही है। मेला इलाके में पॉलीथिन के प्रयोग पर जुर्माना है।

गोताखोरों  की नहीं हुई तैनाती
प्रशासन की ओर से गोताखोरों को लगाने की व्यवस्था की गई है लेकिन गंगा क्षेत्र में न गस्ती दिखी और न गोताखोर अपनी पोशाकों में दिखे। इससे किसी हादसे के दौरान दिक्कत उठानी पड़ सकती है।

रास्ते बदहाल
कल्पवासी क्षेत्र में जाने वाले रास्तों की हालत अभी नहीं सुधरी है। इससे कल्पवासियाें क ो परेशानी हो रही है। इनके ट्रैक्टर बालू में धंस जाते हैं। बाइकें आगे नहीं बढ़ पाती हैं।

ठीक से नहीं हुई सफाई
जिला पंचायत राज विभाग की ओर से सफाई कर्मचारियों की तैनाती मेला क्षेत्र में की गई थी। लेकिन कोई सफाई कर्मचारी मेला क्षेत्र में नहीं पहुंचा। प्राइवेट कर्मचारी ही सफाई करते रहे।

चार बेड का बना अस्पताल
मेला क्षेत्र में लोगों की स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए चार बेड का अस्पताल भी बनाया गया है। इसके साथ ही लोगों को एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और होमियोपैथिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए कैंप भी लगाए गए हैं। अस्पताल की जिम्मेदारी डा. सुमित, डा. गौरव कुमार और

डा. राघवेंद्र सिंह को दी गई है। इसके अलावा होमियोपैथिक दवा उपलब्ध कराने के लिए डा. राजेंद्र सिंह, डा. एमपी सिंह और डा. विमलचंद्र कटियार की तैनाती की गई है। गंभीर रोग से पीड़ित रोगियों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। सोमवार को रामनगरिया के प्रथम दिन ही सर्दी, जुकाम व पेट दर्द, बुखार के मरीजों का आना शुरू हो गया है।

 चार वाच टावरों से होगी निगरानी
मेले की सुरक्षा व्यवस्था को फोर्स को तैनात कर दिया गया। इसके साथ ही मेले में चार वाच टावर लगाए गए हैं।  इनमें 12 -12 घंटा की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें दो सिपाही और होमगार्ड को तैनात किया गया है। मेला में चार घुड़सवार भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। पांच चौकियां बनाई गई। इन चौकियों में एक दरोगा, दो सिपाही, और तीन होमगार्ड को तैनात किया गया।

इसके साथ ही 4 विशेष स्नान पर्व पर पुलिस को तटों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।  एक प्लाटून फ्लड  कंपनी की भी तैनाती की गई है। मेला की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने तीन एसओ, 25 दरोगा, 15 हेड कांस्टेबिल, 50 सिपाही, 50 महिला सिपाही, पांच ट्रैफिक सिपाही, 50 होमगार्ड, 50 महिला होमगार्ड, एक कंपनी पीएसी को भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही पीएसी की और मांग की गई है।


एक माह तक लगेगा चरित्र निर्माण शिविर
फर्रुखाबाद। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा की बैठक में चरित्र निर्माण शिविर रामनगरिया क्षेत्र में लगाए जाने का निर्णय लिया गया। इसमें जिले के अलावा कई प्रांतों के विद्वान वैदिक शिक्षा का प्रचार-प्रसार करेंगे। पांचाल घाट रामनगरिया में आचार्य चंद्रदेव शास्त्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि

हर वर्ष की भांति इस बार भी वैदिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार एवं चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन रामनगरिया क्षेत्र में एक माह तक चलेगा। इस अवसर पर डा. शिवराम सिंह आर्य, डा. हरिदत्त द्विवेदी, मुन्ना यादव, रामसनेही सिंह आर्य, प्रमोद आर्य और संदीप आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed