फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   OPD started, 305 patients got treatment in Lohia

लोहिया की ओपीडी में 305 मरीजों को मिला इलाज

Fri, 04 Jun 2021 10:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
OPD started, 305 patients got treatment in Lohia
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में मरीज को देखते डॉ. गौरव मिश्रा। - फोटो : FARRUKHABAD
ओपीडी शुरू, लोहिया में 305 मरीजों को मिला इलाज
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना कर्फ्यू के चलते करीब डेढ़ महीने से बंद चल रहीं ओपीडी सेवाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। पहले दिन डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में कुल 305 मरीजों को इलाज मिला। अस्पताल की लैबों में खून की जांच शुरू हो गई। एक्स-रे भी किेए गए। इससे मरीजों को राहत मिली। ओपीडी में इलाज शुरू होने से मरीजों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
सुबह से दोपहर तक लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में 295 मरीज पहुंचे। सुबह नौ बजे डॉ. गौरव मिश्रा मरीज देख रहे थे। अन्य डॉक्टरों के कमरे खाली पड़े थे। इससे मरीज भटक रहे थे। 10 बजे के बाद सर्जन डॉ. इमरान अली पहुंचे। इसके बाद फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार ने भी मरीजों को देखना शुरू किया। पहले दिन मरीजों की संख्या कम रहने के बावजूद डॉक्टर समय पर अपनी सीटों पर नहीं दिखे। सुबह 10 बजे तक मरीजों की संख्या बढ़ गई थी।
विज्ञापन

हालांकि इस वक्त फिजीशियन, सर्जन और हृदय रोग विशेषज्ञ भी अपने कमरे में बैठ गए। सुबह आठ से नौ बजे तक ओपीडी में सन्नाटा पसरा रहा। नौ बजे डॉ. गौरव मिश्रा ने मरीज देखना शुरू कर दिया था। एंटी रेबीज वैक्सीन भी लगाई गई। ओपीडी में फ्लू कॉर्नर भी अलग से बनाया गया। बुखार के 90 मरीज पहुंचे। 205 मरीजों के आंख, दांत, हड्डी से संबंधित समस्याओं आदि के पर्चे बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 डिजिटल एक्सरे हुए
लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को करीब 40 मरीजों ने एक्सरे करवाए। इस दौरान काफी भीड़ रही। रेडियोलॉजिस्ट यूपी सिंह ने बताया कि अब तक मेडिकोलीगल के एक्सरे हो रहे थे। मगर आज से संख्या बढ़ गई है। कुछ दिन में और भीड़ बढ़ेगी।
पुलिस जवानों का हुआ कोरोना टेस्ट
कोरोना जांच के लिए लोहिया अस्पताल में पुलिस के 59 रिक्रूट पहुंचे। इनके साहित कुल 95 नमूने लिए गए। इनमें से 37 आरटीपीसीआर और शेष की एंटीजन जांच की गई।
महिला अस्पताल में मरीजों की लाइन लगी रही
लोहिया महिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही भीड़ हो गई। वहां डॉ. नमिता दास के कक्ष के बाहर भीड़ लगी नजर आई। इससे वहां मरीजों की लाइन लगवाई गई। पर्चा काउंटर पर भी लाइन लगी रही।

मोहम्मदाबाद सीएचसी में आए 20 मरीज
कोरोना संक्रमण के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद की बंद चल रही ओपीडी शुक्रवार को शुरू हुई। ग्रामीणों को जानकारी न होने से पहले दिन मरीजों की संख्या कम रही। इससे 20 मरीज आए। डॉ. सौरभ कटियार ने मरीजों को देखा और दवा दी। सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव यादव ने बताया कि ओपीडी शुरू हो गई है। इसकी क्षेत्र के लोगों को जानकारी नहीं है। इससे पहले दिन मरीजों की संख्या काफी कम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed