फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   OPD remained empty from doctors, patients kept wandering

Farrukhabad News: डॉक्टरों से खाली रही ओपीडी, भटकते रहे मरीज

Wed, 12 Apr 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 12 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
OPD remained empty from doctors, patients kept wandering
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में जुकाम, बुखार व हड्डी के मरीजों को बिना इलाज ही लौटना पड़ा। फिजीशियन रिटायर हो गए हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ अवकाश पर चले गए। आर्थो सर्जन भी अस्पताल में नहीं थे। ऐसे में इन बीमारियों से पीड़ित करीब 400 मरीजों को बिना इलाज ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को कुल 640 मरीज पहुंचे। इनमें से 250 मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और 150 हड्डी रोग से पीड़ित थे। फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार के रिटायर होने के बाद खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों का इलाज हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पांडेय कर रहे थे। बुधवार को वह भी अचानक अवकाश पर चले गए। ऐसे में न तो ओपीडी में मरीज देखे जा सके और न ही वार्डों में भर्ती मरीजों को दवाएं लिखी गईं। पिछले दिन वाली दवाएं ही आगे बढ़ा दी गईं। बदलते मौसम में फैल रहे वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने पर भी अस्पताल में डॉक्टर की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इससे मरीजों को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शासन से फिजीशियन के पद पर डॉ. अरविंद कनौजिया तैनात हैं। वह कई महीने से अस्पताल नहीं आए। उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जब सख्ती हुई तो एक नया रास्ता निकाला गया। वह महीने में दो-तीन दिन दिखाई देते हैं। अधिकांश ड्यूटी इमरजेंसी में करते और एक महीने के लिए चले जाते हैं। लिहाजा मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘डॉक्टरों की कमी की वजह से दिक्कत है। जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। जो फिजीशियन तैनात हैं, उनसे ओपीडी करने के लिए कह दिया गया है।’
-डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed