फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   OPD handled by two doctors in Lohia Women's Hospital

लोहिया महिला अस्पताल में दो डाक्टरों ने संभाली ओपीडी

Wed, 04 Jul 2018 10:51 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 04 Jul 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
OPD handled by two doctors in Lohia Women's Hospital
लोहिया अस्पताल में मरीजों को देखते डॉ. गौरव मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
लोहिया महिला अस्पताल में बुधवार को सीएमएस और एक महिला डाक्टर ने ओपीडी संभाली। मरीजों को देखा और उनको दवा लिखी। भीड़ होने के कारण मरीजों को दिक्कत उठानी पड़ी। पुरुष अस्पताल में मरीजों की भीड़ अधिक होने के कारण पहले दिखाने के होड़ में मरीजों में धक्कामुक्की होती रही।
विज्ञापन


लोहिया महिला अस्पताल में बुधवार को सुबह से भीड़ होने लगी। डॉ. श्वेता तिवारी और प्रभारी सीएमएस डॉ. कैलाश ने मरीजों को कक्ष में बैठकर देखा और उनको दवा लिखी। बुधवार को ओपीडी में 247 मरीजों ने पंजीकरण कराया। प्रभारी सीएमएस के अलावा एक महिला डॉक्टर के होने के कारण उनके कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही।  पहले दिखाने की होड़ में महिलाएं आपस में धक्कामुक्की करती रहीं। होमगार्ड ने महिलाओं की लाइन लगा कर एक एक मरीज को अंदर भेजा।
विज्ञापन


प्रभारी सीएमएस डा. कैलाश ने बताया कि कुछ डाक्टर अवकाश पर हैं और जिन डाक्टर ने नाइट ड्यूटी की थी, वह दिन में नहीं आते हैं। इस कारण यह दिक्कत हुई। वैसे भी अस्पताल में डाक्टरों की कमी है। वहीं, पुरुष अस्पताल में बुधवार को ओपीडी में 1162 मरीजों ने पंजीकरण कराया। यहां पर फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार के कक्ष में मरीजों की काफी भीड़ लगी रही। मरीज अंदर जाने को लेकर धक्कामुक्की करने लगे। इसको लेकर विवाद होने लगा। जैसे तैसे कर्मचारियों ने मरीजों को शांत कराया। डॉ. गौरव मिश्रा और डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. मनोज पांडेय के कक्षों में भी मरीजों की भीड़ रही। दवा देने में देरी होने पर मरीजों ने शोरशराबा शुरू कर दिया। यह देखकर प्रभारी सीएमओ डा. अशोक कुमार ने मरीजों को देखकर दवा देने के लिए तीन प्रशिक्षु फार्मासिस्टों को लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed