फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Only 131 tests from Health ATM in two and a half months

Farrukhabad News: हेल्थ एटीएम से ढाई माह में हुईं 131 जांचें

Sat, 17 Dec 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Only 131 tests from Health ATM in two and a half months
फर्रुखाबाद। मरीजों को बीमारी की जल्द और सही रिपोर्ट देने की मंशा से लोहिया पुरुष अस्पताल में लगी हेल्थ एटीएम की सुविधा कम लोगों को मिल पा रही है। ढाई माह बीतने के बाद मात्र 131 मरीजों को सुविधा का लाभ मिल सका है। इसके पीछे डॉक्टरों की लापरवाही और आमजनों में जानकारी का अभाव मुख्य वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन

लोहिया पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी हॉल में 29 सितंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया था। इसके बाद मशीन को ब्लड बैंक के अतिथियों के लिए बने केबिन में रख दिया गया। मशीन के संचालन के लिए कर्मचारी का चयन न हो पाने से केबिन में ताला पड़ा रहा। लिहाजा मरीजों को कोई लाभ नहीं मिला। डीएम और सीएमओ तक मामला पहुंचा तो सीएमएस की जवाबदेही तय की गई। इसके बाद 18 अक्तूबर को लैब टेक्नीशियन सौरभ मिश्रा को इंचार्ज बनाया गया।
विज्ञापन

उस दिन से 15 दिसंबर तक मशीन से मात्र 131 जांचें ही हो सकीं। स्थिति यह है कि कोई भी डॉक्टर एटीएम से जांच कराने के लिए किसी भी मरीज को नहीं लिखता। कुछ मरीज खुद इच्छा जाहिर कर अपनी जांच करवा लेते हैं, इसीलिए कागजी खानापूरी की जा रही है। लोहिया अस्पताल में लगी मशीन की मरीजों को जानकारी ही नहीं है। इसीलिए इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। एडीएम के निर्देश के बाद शुक्रवार को मशीन लगाने के लिए इमरजेंसी हॉल में केबिन बनाने का काम शुरू कर दिया गया। इससे लोगों की मशीन का फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘प्रचार के लिए रोडवेज, रेलवे स्टेशन, फतेहगढ़ और लोहिया अस्पताल में हेल्थ एटीएम से जांच संबंधी होर्डिंग लगवाए जाएंगे। जांच संख्या बढ़ने पर मशीन को अधिक समय चलाने की व्यवस्था की जाएगी।’
-अवनींद्र कुमार, सीएमओ, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed