{"_id":"647cd28351bc7234c10abf94","slug":"online-fraud-of-20-thousand-from-public-service-center-operator-farrukhabad-news-c-12-1-269050-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जनसेवा केंद्र संचालक से 20 हजार की आनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जनसेवा केंद्र संचालक से 20 हजार की आनलाइन ठगी
Sun, 04 Jun 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
-पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। जनसेवा केंद्र संचालक से बीस हजार की ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की है।
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव गढ़ाखेरा निवासी रोहित कुमार की याकूतगंज कस्बा में जनसेवा केंद्र की दुकान है। उसकी दुकान पर एक युवक आया। उसने क्यू आर कोड स्कैन करवाकर उससे खाते में 55 हजार रुपये डलवा दिए। युवक ने कुछ देर में रुपये देने का वादा किया। अचानक दुकान से चकमा देकर भाग गया। आसपास तलाश करने पर युवक का कोई पता नहीं चला।
क्यूआर कोड स्कैन करने पर पता चला कि सद्गुरु कृपा फिलिंग स्टेशन के नाम का है। युवक के मोबाइल नंबर पर कई बार फोन करने पर युवक ने 35 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाकी बीस हजार रुपये युवक ने नहीं दिए। युवक ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। पुलिस ने रोहित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे की जांच इंस्पेक्टर अपराध कमलेश कुमार कर रहे हैं। उन्होंने युवक का मोबाइल नंबर सर्विलांस सेल में भेजकर जानकारी मांगी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -