{"_id":"632370bdd9a2735ce45ae82b","slug":"online-applications-for-the-atul-maheshwari-scholarship-exam-will-be-held-from-today-till-30-farrukhabad-news-knp718313041","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए 30 तक होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए 30 तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का पोस्टर लांच करते डीएम संजय कुमार सिंह, उनके ?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानाचार्यों के साथ अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का पोस्टर लांच किया। परीक्षा के लिए शुक्रवार से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कराई जाएगी। इसमें यूपी बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक के 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही पारिवारिक वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपये से अधिक न हो।
योजना के तहत परीक्षा पास करने वाले कक्षा नौ व 10 के छात्रों को 30 हजार रुपये व कक्षा 11 व 12 के छात्रों को 50 हजार रुपये एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 से 30 सितंबर तक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद केंद्र निर्धारण के साथ घोषित तिथि पर परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश स्तर पर मेरिट के आधार कक्षा नौ व 10 के 18 और कक्षा 11 व 12 के 18 छात्रों का छात्रवृत्ति के लिए चयन होगा। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रधानाचार्यों को योजना की जानकारी देने के साथ उन्हें पोस्टर भी प्रदान किए।
कहा कि प्रधानाचार्य यह पोस्टर अपने कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर लगाएं, जिससे छात्र पोस्टर पर लिखी वेबसाइट पर आवेदन कर सकें। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने कहा कि आवेदन में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक कंप्यूटर आपरेटर को जिम्मेदारी सौंपे। जिन छात्र-छात्राओं के पास एंड्राइड फोन नहीं है, वह विद्यालय में ही अपना आवेदन करा सकते हैं।
प्रभारी डीआईओएस अंबरीश बाजपेई के अलावा सुधीर कुमार मिश्र, दिनेश वर्मा, इंदू मिश्रा, सुमन त्रिपाठी, नीतू मसीह, रीता दुबे, राखी त्रिवेदी, ऋचा तिवारी, राजेंद्र सिंह, सोवरन सिंह, संतोष त्रिपाठी, संजीव प्रकाश, संदीप आदि प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें यह ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का ही छात्र उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।
विद्यार्थियों को फार्म में फोटो, पिछली कक्षा का अंकपत्र और आवासीय पते का प्रमाणपत्र लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्यथा आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाएगा।