{"_id":"6817b401e530df28c60d9e9b","slug":"one-year-old-girl-raped-police-did-not-file-a-report-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-123707-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एक वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एक वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई एक वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि कंपिल थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। वहीं, बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज आगरा में चल रहा है।
आगरा निवासी महिला दवा लेने 26 अप्रैल को बहन और बच्ची के साथ फर्रुखाबाद आई थी। उसने बहन व बच्ची को कायमगंज क्षेत्र के गांव दीपपुर नगरिया स्थित ननिहाल भेज दिया। यहां पड़ोसी युवक ने बच्ची को खिलाने के लिए घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची को लहूलुहान देख महिला को बहन ने जानकारी दी। तब तक आरोपी युवक भाग निकला।
महिला ने कंपिल थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। महिला ने बताया कि मदद के लिए उसने हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन किया तो काॅल वन स्टाॅप सेंटर ट्रांसफर हो गई। कॉलर ने बताया कि मामला पुलिस का होने और उन्हें अनुमति न मिलने से मदद नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि बच्ची की मां की मृत्यु हो जाने से वह उसे पाल रही हैं। आरोपी युवक पहले भी किशोरी से दुष्कर्म कर चुका है। उधर, एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया आपसी विवाद का मामला है। मौके पर जांच की गई थी। लगाए गए आरोप निराधार हैं।