फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   One train canceled, three changed

एक ट्रेन निरस्त, तीन का समय बदला

Wed, 02 Feb 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
One train canceled, three changed
फर्रुखाबाद। गुरसहायगंज-खुदागंज स्टेटशन के बीच फाटक संख्या 116 पर अंडरपास का निर्माण हो रहा है। छह फरवरी को कुछ ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छह फरवरी को फर्रुखाबाद से कानपुर अनवरगंज जाने वाली अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

जबकि कानपुर अनवरगंज से कासगंज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को अनवरगंज की बजाय फर्रुखाबाद से चलाया जाएगा। यह ट्रेन कानपुर अनवरगंज से फर्रुखाबाद के मध्य निरस्त रहेगी। इसके अलावा कासगंज-कानपुर अनवरंज एक्सप्रेस को कासगंज से 65 मिनट देरी से चलाया जाएगा। कानपुर अनवरगंज से छह फरवरी को चलने वाली कानपुर सेंट्रल-फर्रुखाबाद अनारक्षित विशेष गाड़ी कानपुर सेंट्रल से एक घंटा 40 मिनट देरी से चलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed