{"_id":"69a1ec4c41ba8ddb610eaa31","slug":"one-killed-another-injured-in-bike-collision-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109259-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
अमृतपुर। तहसील के पास बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मामी की गमी उठाने जा रहे ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल से रेफर किया गया है। परिजन रो-रो कर बेहाल हैं।
हरदोई जिले के थाना पाली के गांव सेमर झाला निवासी कमलेश कुमार सिंह (38) बाइक से मिर्जापुर थाने के गांव कटैल नगला में मामी की गमी उठाने जा रहे थे। बाइक जब अमृतपुर तहसील के पास पहुंची तो कस्बे से अपने गांव नगला हूसा जा रहे शिवम (19) की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों घायलों को राजेपुर सीएचसी ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में कमलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवम सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। कमलेश हेलमेट लगाए था, जबकि शिवम बिना हेलमेट था। कमलेश की पत्नी प्रीती, मां जमुना देवी व पिता नेपाल सिंह बेहाल हैं। पुत्र देव, दिव्यांश व रिशू हैं। गांव के ही अंकित ने बताया कि वह खेती करते थे।