{"_id":"5e0261118ebc3e87fa54e4a2","slug":"one-consumer-2-conection-farrukhabad-news-knp5342316175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान में पकड़े गए एक घर में दोहरे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग अभियान में पकड़े गए एक घर में दोहरे कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दस हजार से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटने को चला गए अभियान में बकायेदारों के घरों में दोहरे विद्युत कनेक्शन मिले। बकायेदारी होने पर सौभाग्य योजना के तहत कई लोगों ने दूसरा कनेक्शन करवा लिया और पुराने कनेक्शन का उपयोग बंद कर दिया। एक्सईएन ने ऐसे उपभोक्ताओं समेत करीब 82 उपभोक्ताओं के बकायेेदारी में कनेक्शन काट कर बिजली गुल करवा दी।
एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने मंगलवार को टीम के साथ शहर क्षेत्र के गांव कईयाबूट में दस हजार से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटने को अभियान चलाया। इस गांव में शहरी से बिजली दी जाती है। इस गांव में अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों के घरों में दोहरे विद्युत कनेक्शन मिले। उनके नाम बकायेदारी की सूची में दर्ज है और उन उपभोक्ताओं ने बकायेदारी जमा किए बगैर सौभाग्य योजना के तहत दूसरा कनेक्शन करवा लिया। एक्सईएन ने इन सभी उपभोक्ताओं के घरो के कनेक्शन कटवा दिया। एक्सईएन शहरी ने बताया कि अभियान के दौरान दस हजार से अधिक के करीब 82 बकायेदारों के कनेक्शन काट बिजली गुल की गई है।