फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   One and a half times the area of the city

महायोजना में बढ़कर शहर का डेढ़ गुना हुआ क्षेत्रफल

Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
One and a half times the area of the city
फर्रुखाबाद। शहर में नगर निगम बनाने के लिए शासन से तैैयार की गई महायोजना का अनुमोदन कर दिया गया। पिछली महायोजना से इस बार शहर का दायरा डेढ़ गुना बढ़ाया गया है। अब शहर का क्षेत्रफल 3281.67 हेक्टेयर होगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में महायोजना 2031 की बैठक हुई। इसमें एसोसिएट प्लानर कानपुर सुधीर कश्यप, कंसल्टेंट प्लानर रिचा राठी ने शासन स्तर से तैैयार की गई महायोजना का प्रदर्शन किया। बताया गया कि वर्ष 2001 में शहर की आबादी तीन लाख के हिसाब से मास्टर प्लान 2195.87 हेक्टेयर भूमि पर लागू किया गया है।
विज्ञापन

इस बार शहर में पांच लाख 43 हजार 492 की आबादी के हिसाब से महायोजना तैयार की गई। सड़कों की चौड़ाई में अधिक फेरबदल नहीं किया गया। जबकि भूखंडों की श्रेणी बदली गई है। ग्रीन बेल्ट में आने वाले कुछ क्षेत्रफल को आवासीय में लिया गया है। जबकि कुछ क्षेत्र औद्योगिक, व्यावसायिक, सामुदायिक सुविधा व मनोरंजन के लिए सुरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई महायोजना के अनुसार शहर से सटे गांव नगर पालिका में शामिल होंगे। इससे प्रस्तावित नगर निगम को भी चुनाव से पहले शासन से स्वीकृति मिलने की संभावना है। इसके साथ ही पुराने मास्टर प्लान में शामिल सड़कों की चौड़ाई भी न बढ़ाये जाने की बात कही गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह में महायोजना के नक्शे की प्रदर्शनी लगाकर आपत्तियां व सुझाव मांगे जाएंगे।

नगरपालिका अध्यक्ष ने व्यापारियों व गरीबों की रखी बात
नगरपालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने महायोजना की बैठक में तीन बिंदु रखे। उन्होंने कहा कि महायोजना लागू करने के दौरान सड़कों की निर्धारित चौड़ाई के अनुसार अतिक्रमण की जद में आने वाले भवनों को चिह्नित कर एक बार में ही तोड़ा जाये। जिन लोगों की निजी भूमि अधिगृहीत की जाए उसका मुआवजा दिया जाए। गरीब तबके के लोग चाहे वह निजी भूमि पर हों या सरकारी भूमि पर गुजर कर रहे हैं। उनका आशियाना उजड़ने पर उतनी ही सरकारी भूमि देकर उन्हें बसाया जाए।
शहर के क्षेत्रफल इस तरह हुआ बंटवारा
अनुमोदित की गई वर्ष 2031 की महायोजना में शहर की आबादी पांच लाख 43 हजार 492 बताई गई है। शहर का कुल क्षेत्रफल 3281.67 हेक्टेयर है।
आवासीय भू-उपयोग - 1634.71 हेक्टेयर
व्यावसायिक भू-उपयोग - 214.51 हेक्टेयर
सामुदायिक सुविधा में भू-उपयोग - 174.23 हेक्टेयर
औद्योगिक भू-उपयोग - 219.10 हेक्टेयर
यातायात व परिवहन भू-उपयोग - 392.27 हेक्टेयर
मनोरंजन भू-उपयोग - 259.73 हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed