{"_id":"5f551a8b8ebc3e2bf625cce0","slug":"one-and-a-half-hours-of-heavy-rain-waterlogging-across-the-city-farrukhabad-news-knp581109048","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे मूसलाधार बरसे मेघा, जल ही जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे मूसलाधार बरसे मेघा, जल ही जल
विज्ञापन
शहर के लाल सराय में मुख्य मार्ग पर भरे बारिश के पानी में वाहन बंद होने से परेशान हुए लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
डेढ़ घंटे जमकर बरसे मेघ, शहर भर में जलभराव
फर्रुखाबाद। दो-तीन दिन से तेज गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार दोपहर बाद हुई बारिश से राहत मिली। डेढ़ घंटे की मूसलाधार बरसात के बाद शहर टापू में तब्दील नजर आया। गली-मोहल्ले तो दूर शहर के मुख्यमार्गों पर भी डेढ़-डेढ़ फीट पानी भर गया। तमाम दोपहिया, चौपहिया वाहन पानी भरी सड़कों पर बंद हो गए। जाम भी लगा। करीब दो घंटे बाद सड़कों पर पानी कम हुआ, तब कहीं यातायात सामान्य हो सका।
शहर ही नहीं देहात क्षेत्र में भी तीन दिन से गर्मी से लोग परेशान थे। रविवार करीब एक बजे अचानक आए बादल इस कदर बरसे कि पूरे शहर ही नहीं, आसपास देहात क्षेत्र में भी पानी ही पानी हो गया। मोहल्ला लालसराय, पक्कापुल, लिंजीगंज, तलैया फजल इमाम, मदारबाड़ी, स्टेट बैंक गली, पल्ला सब्जी मंडी, बजरिया, बीबीगंज, ढुइया-चिलसरा मार्ग, नाला मछरट्टा, गुदड़ी और फतेहगढ़ के भोलेपुर मुख्यमार्ग, अंबेडकरनगर, नेकपुर चौरासी, ग्वालटोली, जाफरी, गाढ़ीखाना, हाथीखाना, भीमसेन मार्केट आदि इलाकों में जलभराव हो गया। गली, मोहल्लों में लोग अपने घरों में कैद हो गए। लोगों को निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लालसराय-बूरावाली गली के बीच कोतवाली रोड तक के पानी की धार तलैया फजल इमाम की तरफ गिरती देख वाहनों के पहिये थम गए। जिन चालकों ने दोपहिया, चौपहिया वाहन निकालने की कोशिश की, वह बंद हो गए। चौपहिया वाहनों को पानी कम होने के बाद ही निकाला जा सका जबकि दोपहिया वाहन चालक धक्का लगाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
नाला सफाई की खुली पोल
नगर पालिका ने नाला सफाई के भले ही दावे और वायदे किए हों, मगर सच पानी बरसने के बाद सामने आ गया। भीषण जलभराव से साफ हो गया कि नालों में इतनी क्षमता नहीं है कि वह पानी का निकास कर सकें।
सब्जी और तैयार मक्का को नुकसान
इस वक्त खेतों में सब्जी खड़ी है। सभी खेत पूरी तरह पानी से लबालब हैं। बारिश बंद होते ही सब्जी किसान अपने खेतों में पहुंचकर पानी निकालते दिखाई दिए। जलभराव से नुकसान होने की आशंका है। तमाम किसानों की बरसाती मक्का भी खेतों में कटी पड़ी है। उसे नुकसान होगा।