{"_id":"60be52398ebc3e395f49cfb0","slug":"on-the-warning-of-action-the-kotedar-got-the-vaccine-farrukhabad-news-knp6327798132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई की चेतावनी देने पर कोटेदार ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई की चेतावनी देने पर कोटेदार ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
कार्रवाई की चेतावनी पर कोटेदार ने लगवाया टीका
अमृतपुर। गांव अलीगढ़ में अधिकारियों के समझाने पर भी लोग टीका लगवाने को तैयार नहीं हुए। कोटेदार से कहा गया तो वह भी पीछे हट गया। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने कार्रवाई की चेतावनी दी। तब उसने वैक्सीन लगवाई। इसके बाद अधिकारी गांव में घर-घर गए, तब 90 लोगों ने टीका लगवाया।
सोमवार को गांव अलीगढ़, डबरी, तेरा अकबरपुर में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए कैंप लगाए गए। गांव अलीगढ़ में ग्रामीण टीका लगवाने नहीं पहुंचे तो सचिव रवेंद्र पांडेय ने अधिकारियों को सूचना दी। इस पर खंड विकास अधिकारी गगनदीप सिंह व एडीओ पंचायत अजीत पाठक गांव पहुंचे।
ग्रामीणों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। कहा कि टीका लगवाने से लोग मर जाते हैं। कई ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार लगवाए तो हम भी लगवा लेंगे। कोटेदार जागेश्वर सिंह ने भी टीका लगवाने से भी मना कर दिया। इस पर बीडीओ ने समझाया, लेकिन कोटेदार नहीं माना। तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा भी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
तहसीलदार ने पूर्ति निरीक्षक इंद्रजीत यादव को बुलाया। पूर्ति निरीक्षक ने समझाने का प्रयास किया, इसके बाद भी कोटेदार ने इंकार कर दिया। पूर्ति निरीक्षक ने कार्रवाई की चेतावनी दी, तब कोटेदार ने टीका लगवाया।
खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, सचिव ग्राम प्रधान को साथ लेकर बस्ती में जाकर टीका लगवाने के लिए कहा तो लोगों ने मना कर दिया। कई लोगों ने तो अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। अधिकारियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को बुलाया, तब 90 लोगों वैक्सीन लगवाई जा सकी। डबरी में 26, तेरा अकबरपुर में 23 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।