{"_id":"6251ca6f92519164d57a4946","slug":"on-the-pretext-of-lift-20-thousand-bike-riders-were-blown-away-farrukhabad-news-knp690313141","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदार की जेब काट युवकों ने बीस हजार किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीमारदार की जेब काट युवकों ने बीस हजार किए पार
विज्ञापन
नवाबगंज। लिफ्ट लेकर बैठे दो युवकों ने रास्ते में बाइक सवार की जेब काटकर 20 हजार रुपये पार कर दिए। बाइक सवार को जब जेब कटने का पता चला तो दो अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह सड़क हादसे में घायल किशोरी की मदद के लिए रुपये लेकर जा रहे थे।
जनपद एटा थाना जैथरा के गांव गौटिया कला निवासी महराज खां के वाहन से दो दिन पहले अलीगंज में बाइक सवार युवक व किशोरी के टक्कर लग गई थी। घायल किशोरी को फर्रुखाबाद के नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।
महराज खां किशोरी को इलाज के लिए बीस हजार रुपये देने के लिए बाइक से फर्रुखाबाद आ रहे थे। महराज के मुताबिक हजियांपुर चौराहे पर दो युवकों ने उन्हें रोका और लिफ्ट मांगी। रास्ते में युवकों ने महराज की जेब काटकर बीस हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद भारत नगर मोड़ पर दोनों जेबकतरे बाइक से उतर गए। रुपये गायब होने की जानकारी पर महराज ने पुलिस को तहरीर दी।