फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   On the orders of the court, a case of robbery was filed against 11

कोर्ट के आदेश पर 11 पर लूट का मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a case of robbery was filed against 11
मोहम्मदाबाद। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीण ने आरोपियों पर ढाई लाख का फर्नीचर, सोने की चेन व 60 हजार रुपये की सरिया ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के थाना बेवर के गांव मुरार निवासी सचिन ने कोर्ट के आदेश पर गांव मुरार निवासी गोपाल कुमार, गोविंद कुमार, राहुुल कुमार, मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव धनी निवासी प्रदीप, सुरेश व पांच अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उनके चौधरी मिड़ई सिंह डिग्री कॉलेज दरियरापुर में 10 कमरे बने हैं। इसमें ढाई लाख का फर्नीचर, 60 हजार कीमत की 10 क्विंटल सरिया रखी थी।
विज्ञापन

सचिव रामसेवक ने कमरों में ताले डाल रखे थे। सचिन सामान की रखवाली करने के लिए कॉलेज में रुकता था। 19 दिसंबर 2021 की रात प्रदीप सहित 11 लोग असलहे व हथौड़े लेकर कॉलेज में पहुंचे। इन लोगों ने सचिन को बंधक बना लिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग ढाई लाख का फर्नीचर, 60 हजार रुपये की सरिया ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर उसके गले से सोने की चेन व 1200 रुपये लूट ले गए। पुलिस से शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी देकर चले गए। दूसरे दिन सचिन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed