फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   on the eve of 15th august, extensive checking at public places

स्वतंत्रता दिवस पर सतर्कता, सघन चेकिंग

Wed, 11 Aug 2021 09:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
on the eve of 15th august, extensive checking at public places
फर्रुखाबाद। लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों की सक्रियता के चलते स्वतंत्रता दिवस पर स्थानीय अधिकारी भी सतर्क हैं। डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच की। ट्रेन के डिब्बे और यात्रियों के बैग की भी जांच की।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर दोपहर बाद डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस टीम और रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस के अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी पहुंचे। पांच नंबर प्लेटफार्म पर अनवरगंज-कासगंज ट्रेन और तीन नंबर पर छपरा एक्सप्रेस में डिब्बों में यात्रियों के बैग और ब्रीफकेस खुलवाकर देखे। प्लेटफार्म पर डॉग स्क्वायड से जांच की। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पूरी टीम सतर्क है। संदिग्धों पर हर वक्त नजर रहती है।
विज्ञापन

इसके बाद डॉग स्क्वायड टीम रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची। परिसर में खड़ी कई बसों में घुसकर जांच की। यही नहीं टिनशेड परिसर में बैठे यात्रियों की बोरियों में रखा सामान और बैग खुलवाकर जांच की। यही नहीं टीम ने मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सघन चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed