फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   On the complaint of the SP state president, the DM sent a report to the commission.

Farrukhabad News: सपा प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत पर डीएम ने आयोग को भेजी रिपोर्ट

Tue, 02 Dec 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 02 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
On the complaint of the SP state president, the DM sent a report to the commission.
फर्रुखाबाद। एसआईआर अभियान में सपा प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत पर डीएम ने जांच कराकर निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दी है। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मदाबाद क्षेत्र के बूथ संख्या 173 पर 238 मतदाता गायब होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की। इसमें कहा कि भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 173 में 2003 की जो मतदाता सूची बीएलओ को दी गई थी, उसमें 990 मतदाता थे। बाद में बीएलओ को दूसरी मतदाता सूची दी गई। इसमें 752 मतदाता हैं। इससे पहले वाली सूची में से 238 मतदाता गायब हैं। उन्होंने प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची उपलब्ध कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस शिकायत की डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जांच कराकर सोमवार को राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। इसमें कहा कि बूथ संख्या 173 की पहली सूची में संक्षिप्त पुनरीक्षण 2003, 2004 व 2005 तक के मतदाता शामिल होने से मतदाताओं की संख्या 825 थी। जबकि संक्षिप्त पुनरीक्षण 2003 में मतदाताओं की संख्या 752 थी, जो कुल 73 मतदाताओं का अंतर दिख रहा था। इससे बीएलओ से मतदाता सूची वापस लेकर संक्षिप्त पुनरीक्षण 2003 की मतदाता सूची दी गई थी। शिकायत में 238 मतदाताओं का अंतर होने का तथ्य सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी कहा कि उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष से इस संबंध में वार्ता की। सपा अधिवक्ता सभा के जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट ने भी पत्र के माध्यम से कहा कि शिकायत के संबंध में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। बीएलओ को दी जाने वाली मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इससे कोई भी व्यक्ति वेबसाइट से मतदाता सूची प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed