{"_id":"58fce6614f1c1bb3748b5599","slug":"older-death-than-falling-ht-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन गिरने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन गिरने से अधेड़ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम के बाग की रखवाली कर रहे एक ग्रामीण पर रविवार को हाईटेंशन लाइन गिर गई, जिससे करंट से झुलस कर उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन, पुलिस व तहसील प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणोें ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कायमगंज के कार्यवाहक एसडीओ संतोष प्रसाद ने बताया कि घटना के संबंध में फार्म 44 भर दिया गया है। घटना की जांचकर मुआवजा देने की कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रफीक (50) पुत्र नहीम गंाव के ही तिब्बा खां के आम के बाग की रखवाली करता था। रविवार सुबह लगभग 10 बजे जब वह बाग में लोहे का कटीला तार लगा रहा था, तभी बाग के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा।
विज्ञापन
तार की चपेट में आने से रफीक गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंचे लोग उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवारीजन, तहसीलदार गजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार पवन गुप्ता व कोतवाली प्रभारी दधिबल तिवारी मौके पर पहुंच गए।
घटना को लेकर लोगों में आक्रोश था। उनका कहना था बिजली के पुराने व जर्जर तार आए दिन टूटकर खेतों व रास्तों में गिरते रहते हैं। इससे लोगों की जान का खतरा बना रहता है। रफीक की मौत विभाग की इसी लापरवाही का नतीजा है।
तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मृतक के परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास होगा। मृतक के बडे भाई आदिल ने बताया कि रफीक के पांच पुत्री व एक 15 वर्षीय पुत्र है। उसके पास कोई खेती भी नहीं है।
रायपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई रफीक की मौत को लेकर परिवारीजन खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से घटना हुई है। परिजनों ने विभाग से मुआवजे की मांग की है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने लिखित रूप से मुआवजे की मांग नहीं की थी। तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने बताया पीड़ित परिवार को मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना व बिजली विभाग को पत्र भेजा जाएगा।