{"_id":"672d0ac2d8bc1676b001ace4","slug":"old-woman-dies-after-slipping-on-bike-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104396-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक फिसलने से गिरी वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक फिसलने से गिरी वृद्धा की मौत
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। नाती के साथ बाइक से बेटी के घर जा रही एक वृद्धा सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।महिला को निजी अस्पताल में मरहमपट्टी कराने के बाद सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव नगला कटारा निवासी स्व. वीरेश बाबू की पत्नी संसारवती (60) नाती उत्कर्ष के साथ बाइक से बेटी के घर रैसेपुर जा रही थीं। सुबह लगभग 11 बजे वह घर से निकली थी। उत्कर्ष जब गांव अजीजलपुर के पास पहुंचा, तो सामने से वाहन आने के भ्रम में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे संसारवती के सड़क पर गिरकर सिर में गंभीर चोटें आईं।
उत्कर्ष ने दादी को अजीजलपुर में निजी अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर थाना पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया हैै। कस्बा इंचार्च महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला जहानगंज थाने का है l सूचना दे दी गई है। (संवाद)