फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old woman dies after being hit by train

Farrukhabad News: वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sun, 24 Mar 2024 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies after being hit by train
कंपिल। शौच करने गई वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन 20 मिनट तक खड़ी रही। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया निवासी सोमवती (80) शनिवार शाम साढ़े चार बजे खेत की ओर शौच करने गई। पटरी पार करते समय कासगंज लखनऊ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से सोमवती की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने ट्रेन रोक दी। आस पास के खेत में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे गए। सूचना मिलने पर पुत्र रमेश सहित परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन शव उठाकर घर ले गए। ट्रेन 20 मिनट तक वहां खड़ी रही। सूचना पर जीआरपी दरोगा ओम प्रकाश सिंह, थाने से दरोगा रामलखन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सोमवती के चार पुत्र रमेश, महेश, ओमेंद्र, मुनेश है। रमेश को छोड़कर बाकी सभी भाई दिल्ली में परिवार सहित रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed