फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old man sleeping on cot burnt to death after lighting fire

Farrukhabad News: आग जलाकर चारपाई पर सोई वृद्ध की झुलसकर मौत

Tue, 30 Jan 2024 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Old man sleeping on cot burnt to death after lighting fire
फर्रुखाबाद। तसले में आग जलाकर चारपाई पर सोई वृद्धा की गंभीर रूप से झुलसकर मौत हो गई। नाती ने कमरे से धुआं निकलते देखकर दरवाजा तोड़ा, तो वृद्धा को मृत पाया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाता रोशन खां बजरिया निवासी स्व. जयराम की 85 वर्ष की पत्नी रामबेटी अलग रहती थी। बेटी नेमा व नंदरानी का विवाह हो चुका है। पुत्र मशाल सिंह व नाती धर्मवीर पास ही दूसरे मकान में रहते हैं। जीवन यापन के लिए पुत्र व नाती रामबेटी को खर्चा देते थे।
विज्ञापन

रविवार रात तसले में रामबेटी तसले में आग जलाकर ताप रही थी। इसके बाद दरवाजे पर ताला लगाकर तसले को चारपाई के नीचे रखकर सो गई। रात लगभग 12 बजे नाती धर्मवीर उठा तो उसने दादी रामबेटी के कमरे से धुआं निकलते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर ने दादी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। धर्मवीर ने दरवाजा तोड़ा तो दादी को चारपाई पर गंभीर रूप से झुलसा पाया। उनकी मौत हो चुकी थी। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग आ गए। सूचना पर पुलिस व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच कर नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed