फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old man's body found lying in a pond

वृद्ध का शव तालाब में पड़ा मिला

Thu, 06 Jan 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Old man's body found lying in a pond
अबीर सिंह की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। सुबह घर से लापता व्यक्ति का शव गांव के ही तालाब में शाम को पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव होतेपुर निवासी अबीर सिंह (45) की कायमगंज के मोहल्ला नई बस्ती में क्लीनिक थी। वह लोगों का इलाज करते थे। बुधवार रात वह भोजन करने के बाद सो गए। सुबह चार बजे पत्नी रानी की आंख खुली तो अबीर सिंह चारपाई पर नहीं थे। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। शाम को गांव के प्रधान गुड्ड के घर के पास तालाब किनारे बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने तालाब में शव पड़ा देखा तो लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

इस पर लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को निकलवाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त अबीर सिंह के रूप की। वह तालाब में कैसे गिरे, यह स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। अबीर सिंह के तीन पुत्र व एक पुत्री है। तीनों पुत्र खेती करते हैं।

अबीर सिंह के रोते बिलखते परिजन। संवाद

अबीर सिंह के रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed