{"_id":"6016a6188ebc3e34062448fc","slug":"old-man-killed-with-bricks-in-road-construction-dispute-farrukhabad-news-knp608995293","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ंजा निर्माण के विवाद में वृद्ध पर हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ंजा निर्माण के विवाद में वृद्ध पर हमला, मौत
विज्ञापन
कृष्ण पाल की फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
सड़क निर्माण के विवाद में ईंटों से वृद्ध की हत्या
फर्रुखाबाद। गांव में हो रहे सड़क निर्माण के मामूली विवाद में एक पक्ष ने ईंटों से वृद्ध पर हमला बोल दिया। सिर में चोटें ज्यादा होने से गंभीर हालत में परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया।
मैनपुरी जिले के थाना बेवर के गांव सकत निवासी कृष्णपाल (75) के मकान के सामने सड़क निर्माण चल रहा है। रविवार दोपहर में सड़क को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। उसी समय कुछ लोगों ने ईंटों से वार कर दिए। इससे कृष्णपाल के सिर में गंभीर चोटें आईं।
हालत खराब होने पर परिजन उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉ. अरिदमन सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध के दो पुत्र अरुण, पवन व पुत्री मधु है। पत्नी बिटोली देवी हैं। नाती सौरभ सिंह ने बताया कि मौके पर अकेले बाबा ही थे। दबंगों ने उनके सिर में ईंटों से कई वार किए। घटना को अंजाम देकर दबंग मौके से भाग निकले। पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी।