{"_id":"65a436def1ee5766c202a816","slug":"old-man-fights-with-jackal-to-save-daughter-in-law-and-grandson-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1850-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बहू और पौत्र को बचाने के लिए सियार से भिड़ा वृद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बहू और पौत्र को बचाने के लिए सियार से भिड़ा वृद्ध
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ससुर के साथ मायके जा रही पुत्रवधू और उसके पुत्रों पर रास्ते में सियार ने हमला कर दिया। बहू और पौत्र को बचाने के लिए वृद्ध सियार से भिड़ गया। काफी देर जोर आजमाइश के दौरान सियार की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन निजी अस्पताल ले जाया गया है।
हरदोई जिले के थाना पचदेवरा के गांव चक निवासी रघुवीर कुशवाह (65) पुत्रवधू पुष्पा देवी और दो पौत्रों के साथ पुत्रवधू के मायके मिर्जापुर के गांव नौशारा जा रहे थे। एक पगडंडी पर पैदल जाते वक्त एक पौत्र पर सियार ने हमला कर दिया। रघुवीर सियार से भिड़ गए। पोते और बहू को बचाने के प्रयास में रघुवीर ने सियार की मौत होने तक नहीं छोड़ा।
हालांकि इसमें उनके हाथ, चेहरा और शरीर का अन्य हिस्सा लहूलुहान हो गया। चीखपुकार के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुष्पा के मायके वालों को दी। कुछ ही देर में पहुंचे भाई आकाश ने रघुवीर को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां काफी देर तक उनका इलाज नहीं किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए।