फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old man dies due to drowning in pond

Farrukhabad News: तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Old man dies due to drowning in pond
मोहम्मदाबाद। तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। पुत्र ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरगांव निवासी लाला राम श्रीवास्तव (75) शुक्रवार की भोर 4:30 बजे घर के पास तालाब पर शौच करने गए थे। अंधेरे में लालाराम का पैर फिसल गया। वह तालाब में गिर गए। गहरे पानी में पहुंचने के कारण लालाराम डूब गए। काफी देर तक लालाराम वापस नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लगभग 11:30 बजे ग्रामीणों ने लालाराम का शव तालाब में उतराता देखा। परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन लालाराम के शव को निकालकर घर ले गए। लालाराम की मौत पर परिजनों का हाल बेहाल हो गया। पुत्र शैलेश ने बताया कि घर के पास ही तालाब है। पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं। इससे पहले भी कई बार घर से अचानक चले जाते थे। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पुत्र शैलेश के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि शौच करने गए मानसिक रूप से कमजोर वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed