{"_id":"67c1f1367c0bff7c13088d9c","slug":"old-lady-riding-e-rickshaw-dies-due-to-car-collision-driver-serious-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105505-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार वृद्धा की मौत, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार वृद्धा की मौत, चालक गंभीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार चालक और एक वृद्धा घायल हो गई। मार्ग पर जाम लग गया। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों ने एंबुलेंस स्टाफ से अभद्रता की। शव कमालगंज सीएचसी में रखवा दिया गया है।
राजेपुर थाने के गांव चित्रकूट निवासी विजेंद्र सिंह (36) अपने ई-रिक्शे पर फतेहगढ़ थाने के भोलेपुर दुर्गा कालोनी निवासी पीडब्ल्यूडी में बेलदार पद से रिटायर गीता देवी (61) को लेकर जा रहे थे। भोलेपुर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार को आता देख चालक ने ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा कर लिया। इसके बावजूद कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाकर घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही परिजन भी लोहिया अस्पताल पहुंचे। महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें होने पर हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
गीता देवी को एंबुलेंस से कानपुर लाया जा रहा था। कमालगंज के पास उनकी सांसें थम गईं। गीता देवी का कमालगंज में ही मायका होने की वजह से भतीजे ने वहीं उतारने को कहा, मगर एंबुलेंस चालक व ईएमटी ने मना किया तो उसके साथ अभद्रता भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कमालगंज सीएचसी में रखवा दिया। भतीजे राजुल चौरसिया ने लोहिया अस्पताल में इलाज सही न मिलने और एंबुलेंस धीमी गति से चलाने का आरोप लगाया। गीता देवी को दो विवाहित बेटी रेनू चौरसिया और रचना हैं। दादसे से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
-- -- --
चालक व ईएमटी को पीटा, तोड़फोड़
एंबुलेंस के कार्यक्रम प्रबंधक विजय सिंह चौहान ने बताया कि महिला के परिजन शव घर पर जबरन उतारना चाहते थे। चालक राहुल और परिचालक सरोज ने नियम की बात कही तो उनके साथ मारपीट की। एंबुलेंस में तोड़फोड़ भी की। स्टाफ ने सूचना दी तो उन्होंने कमालगंज एसओ को मौके पर भेजा। चालक और ईएमटी को बुलाया गया है। उच्चाधिकारियों को सूचना देंगे।