फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Officers will measure to keep IGRS complaint pending

Farrukhabad News: आईजीआरएस की शिकायत लंबित रखने में नपेंगे अधिकारी

Mon, 07 Aug 2023 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Officers will measure to keep IGRS complaint pending
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिकायत का समय से निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने समीक्षा के दौरान कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन अपने कार्यालय में सबसे पहले आईजीआरएस की शिकायतें देखें। उनका अपनी निगरानी में ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। डिफाल्टर होने से तीन दिन पहले आईजीआरएस पर निस्तारण आख्या अपलोड की जाए। इससे सी श्रेणी में शिकायत वापस न आए।
विज्ञापन

डीएम ने अपर जिला अधिकारी से कहा कि जिन अधिकारियों की लापरवाही से डिफाल्टर संदर्भ का निस्तारण नहीं हो सका और जिले की रैंकिग प्रभावित हुई, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार, सभी एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed