फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Officers do not even know where HSRP will be made

जनपद में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कहां बनेगी, विभाग के अफसर भी अंजान

Tue, 01 Dec 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Officers do not even know where HSRP will be made
अफसर भी नहीं जानते कहां बनेगी एचएसआरपी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) कहां बनेगी, इससे एआरटीओ कार्यालय के अफसर भी अंजान हैं। शासन की गाइड लाइन में एचएसआरपी की फीस ऑनलाइन जमा होने के बाद मिलने वाली स्लिप दिखाने पर वाहन स्वामी का चालान नहीं किया जाएगा। एजेंसी मलिकों को इस संबंध में पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है।
शासन ने एक दिसंबर से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के बिना वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इसको लेकर शासन से गाइड लाइन भी एआरटीओ कार्यालय में आ गई है। जनपद में एचएसआरपी बनाने के लिए किस संस्था को नामित किया गया है, इसकेेे बारे में एआरटीओ कार्यालय के अफसर भी अंजान हैं।
विज्ञापन

यहां से जनपद के सभी एजेंसी मालिकों को शासन की गाइडलाइन के साथ पत्र भेजा गया। पुराने वाहनों मालिकों को संबंधित एजेंसी पर एचएसआरपी बनवाने के लिए बुकिंग करानी होगी। इसके अलावा ऑनलाइन भी बुकिंग की जा रही है। बुकिंग की स्लिप मिलने के बाद वाहन का चालान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग के लिए वाहन पंजीयन प्रमाण पत्र व आधार कार्ड अपलोड कर बाइक के लिए 350 रुपये व कार के लिए 700 रुपये फीस जमा करनी होगी। उसके बाद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मुहैया कराना विभाग की जिम्मेदारी होगी। आरआई जीवन कुमार ने बताया कि जनपद में किस संस्था से एचएसआरपी बनवाई जाएगी।
इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। शासन से जो गाइडलाइन आई है उसमें इसके लिए ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद बुकिंग स्लिप मिलेगी। उस स्लिप को दिखाने के बाद वाहन मालिक चालान से बच सकेंगे। कई एजेंसी मालिकों ने अपने प्रतिष्ठान पर नंबर प्लेट बनवाने की मशीन लगा रखी है। वे नई बाइकों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अपने यहां से ही बनाकर दे रहे हैं।

बुकिंग स्लिप दिखाने पर ही होंगे ये काम
एआरटीओ कार्यालय में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बिना बुकिंग स्लिप दिखाए फिटनेस प्रमाण पत्र, पंजीयन प्रमाण पत्र की दूसरी प्रतिलिपि, वाहन का ट्रांसफर, पता परिवर्तन, पंजीयन का नवीनीकरण, अनापत्ति प्रमाण पत्र, हाईपोथिकेशन का पृष्ठांकन व निरस्तीकरण, नया परमिट, परमिट नवीनीकरण, अस्थायी परमिट, विशेष परमिट, नेशनल परमिट, बीमा अद्यतन के काम बंद कर दिए गए है। आर आई जीवन कुमार ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग स्लिप फाइल में लगाने के बाद ही यह काम किए जाएंगे। सभी पटलों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed