फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Officer encroached upon doctor's house, complaint lodged with DM

Farrukhabad News: अधिकारी ने कब्जाया डॉक्टर का मकान, डीएम से शिकायत

Thu, 15 Jan 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Officer encroached upon doctor's house, complaint lodged with DM
फर्रुखाबाद। आवास विकास कालोनी स्थित डॉक्टर के मकान को किराे पर लेकर एक अधिकारी ने कब्जा लिया। कई बार नोटिस के बावजूद जब मकान खाली नहीं किया तो बुधवार को जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कमालगंज निवासी डॉ. मनोज कुमार की पत्नी सीमा देवी ने जिलाधिकारी से शिकायत की। बताया कि उन्होंने शहर के आवास विकास कालोनी में 13 सितंबर 2024 को मकान खरीदा था। एक अधिकारी ने उनसे मकान किराये पर लिया। बड़े अधिकारी व ओहदे के चलते उन्होंने मकान दे दिया। अधिकारी ने घरेलू सामान, बेड आदि भी उनसे ही खरीदवाया। भूतल पर अधिकारी अपने परिवार के साथ रह रहे हैं जबकि प्रथम तल पर उनका चालक व सहायक रहता है।
विज्ञापन

वह दोनों तलों का किराया भी नहीं देते। बिजली का बिल भी उनसे ही जमा करवाया। एक वर्ष बीतने के बाद जब डॉक्टर ने मकान खाली करने के लिए कहा तो अधिकारी ने दो माह के लिए टाल दिया। कहा कि अब ट्रांसफर होने वाला है। 10 जनवरी को मकान की चाबी देने का वादा किया। 12 जनवरी को जब डॉक्टर अधिकारी से मिलने गए तो उन्होंने मिलने से भी मना कर दिया। अब अधिकारी पुलिस से फोन करवाकर डरा-धमका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed