{"_id":"6afb492d5706c3e66a01cf93","slug":"observing-women-break-their-fast-by-consuming-water-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112523-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: उगते सूर्य को अर्घ्य से छठ महापर्व पूर्ण, व्रती महिलाओं ने ग्रहण किया जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: उगते सूर्य को अर्घ्य से छठ महापर्व पूर्ण, व्रती महिलाओं ने ग्रहण किया जल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ का सोमवार सुबह समापन हो गया। पांचाल घाट गंगा तट पर सुबह पांच बजे से ही व्रती महिलाओं, पुरुषों और बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया। स्नान, शृंगार के बाद सूप में प्रसाद सजाया। सूर्योदय होते ही तट पर छठी मइया के जयकारे गूंजने लगे। दूध-जल से अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। इसके बाद 36 घंटे तक चला निर्जल व्रत पूरा हुआ। परिवार, बच्चों की खुशहाली की कामना की गई।
थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचाल घाट को गुब्बारों, झालरों और केले के पेड़ों से भव्य सजाया गया। छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। सूर्य की पहली किरण दिखते ही व्रती महिलाओं ने गंगा के जल में खड़े होकर सूप में सजे ठेकुआ, नारियल, गन्ना, केला, सेब व अन्य प्रसाद के साथ जल और दूध से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान, पति की लंबी उम्र की कामना की। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जल व्रत का पारण कर प्रसाद ग्रहण किया।
पूजन के समय तट पर छठी मइया के जयकारे लगते रहे। कई परिवार रात में भी घाट पर ही संकीर्तन करते रहे। डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह की पूरी व्यवस्था पर पैनी नजर रही। सुरक्षा की दृष्टि से घाट पर बैरिकेडिंग और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई। सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार, सीओ सिटी अभय वर्मा समेत थाना पुलिस तैनात रही। गहरे जल में गोताखोरों की व्यवस्था भी की गई। इसी के साथ 13 नवंबर को नहाय खाय से शुरू हुआ चार दिवसीय व्रत समाप्त हो गया।