फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Obscene video of teacher with wife goes viral, case registered

Farrukhabad News: पत्नी के साथ शिक्षक का अश्लील वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Thu, 10 Oct 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Obscene video of teacher with wife goes viral, case registered
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पत्नी के साथ बनाए अंतरंग वीडियो मेमोरी कार्ड में बनाकर रखना शिक्षक के लिए मुसीबत का सबब बन गया। शिक्षक की पत्नी का मेमोरी कार्ड चोरी हुआ, जिसके बाद उनके वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिए गए। घटना के बाद शिक्षक ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले निवासी शिक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। उनके पत्नी के साथ बने हुए व्यक्तिगत अश्लील वीडियो पत्नी के मोबाइल में पड़े मेमोरी कार्ड में थे। जून माह में हुए एक शादी समारोह में पत्नी शामिल होने गई थी। शादी समारोह में किसी ने उनके मोबाइल से मेमोरी कार्ड चोरी कर लिया।
विज्ञापन

इस पर पत्नी ने अपने शिक्षक पति को बताया। पति को तभी से वीडियो वायरल होने का डर सताने लगा था। यह अश्लील वीडियो किसी ने सोशल मीडिया चैनल संचालक को दे दिए। चैनल संचालक ने यह वीडियो अपने चैनल पर वायरल कर दिए। इस मामले में शिक्षक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed