{"_id":"691a1752f74a778f60098b6b","slug":"objection-to-the-changed-route-of-ganga-link-expressway-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-132833-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के बदले रूट पर आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के बदले रूट पर आपत्ति
Sun, 16 Nov 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो-37 भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर को ज्ञापन देते किसान। स्रोत: किसान
मोहम्मदाबाद। गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के नए प्रस्तावित रूट को लेकर रविवार को नगर पंचायत खिमसेपुर क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने रोष जताया।
नगलाबाग रठौरा, सलेमपुर और सिकंदरपुर के ग्रामीणों ने भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर को ज्ञापन देकर रूट में संशोधन और भूमि के सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की। किसानों का कहना है कि जमीन की मौजूदा कीमत 12 से 15 लाख रुपये प्रति बीघा है, लेकिन सर्किल रेट मात्र दो लाख रुपये प्रति बीघा होने के कारण उचित मुआवज़ा नहीं मिल पाएगा।
ज्ञापन देने वालों में प्रभाकांत मिश्रा, नितेश अग्निहोत्री, शैलेंद्र सिंह, मनोज सिंह, विवेक दीक्षित, रामरूप तिवारी, लाखन सिंह मौजूद रहे। (संवाद)