Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   O Lord, preserve my honor.

Farrukhabad News: हरि तुम राखो लाज हमारी..

Sat, 14 Nov 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
O Lord, preserve my honor.
फर्रुखाबाद। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की देखरेख में श्री हरिनाम संकीर्तन महाकुंभ का शुभारंभ नंदोत्सव से किया गया। दूरदराज से आए हरिभक्त कलाकारों ने मीरा, सूरदास के पदों और सवैया पर समां बांध दिया। प्रथम दिन का समापन रास पर्व के बाद आरती से हुआ।
विज्ञापन

शहर के पांचाल घाट नारायण वाटिका शुक्रवार दोपहर में नंदोत्सव कार्यक्रम से हरिनाम संकीर्तन महाकुंभ का आगाज हुआ। दूरदराज से आए कलाकारों ने नंद बाबा का बधाई गायन किया। हरि तुम राखो लाज हमारी..., कृष्ण जन्म पर बधाई और भजन गाए गए। शहर और आसपास नगरों से पहुंचे कृष्ण भक्तों ने भजन-कीर्तन, रासलीला, झांकियों का लुत्फ उठाया। इसके बाद गिरिराज पर्व शुरू हुआ। संकीर्तन के साथ झांकियां पेश की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संत ओमकार दास महाराज ब्रह्मचारी, पं. मनमोहन लाल गोस्वामी, तन्मय गोस्वामी, चिन्मय गोस्वामी, डॉ. मनोज मेहरोत्रा, अंजुम दुबे, गोपाल टंडन, रोहित गोयल, आशीष वर्मा, सौरभ मित्तल, सुरेंद्र सफ्फड़, कौस्तुभ अग्रवाल, गौरव गुप्ता व मनीष शुक्ला का खास सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
महाकुंभ में इन कलाकारों ने किया हरिनाम
श्री हरिनाम संकीर्तन महाकुंभ में कई प्रदेशों ही नहीं बल्कि विदेश से भी तीन-चार भक्तों ने प्रतिभाग किया। लुधियाना से अश्विनी ग्रोवर, प्रिंस छाबड़ा, बरेली से युधिष्ठिर मलिक, सुनील, गाजियाबाद से सलिल श्रीवास्तव, राजीव शास्त्री, अमृतसर से जतिन व राजन, अंबाला से विवेक सबलोक, वृंदावन से आदित्य, ऋषिकेश से श्याम अरोड़ा, अनिल मेहरोत्रा, पीलीभीत से प्रमोद पंत के अलावा कानपुर, बरेली, कोलकाता, मुरादाबाद, हरिद्वार, बनारस आदि शहरों से कलाकार शामिल हुए। दो-तीन भक्त इंग्लैंड से भी आए हैं।
---------------
रास पर्व : कान्हा के भाव में थिरके भक्तजन
देर रात पहले दिन के अंतिम कार्यक्रम रासपर्व मनाया गया। कान्हा की दिव्य झांकी के सामने भजनों पर भक्त मदमस्त होकर थिरकने लगे। महिला-पुरुष जहां भी बैठे थे वहीं कान्हा की याद और दिव्य प्रेम में मदमस्त दिखे। आरती प्रसाद के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

------------
आज के मुख्य कार्यक्रम
श्री हरिनाम संकीर्तन महाकुंभ के दूसरे दिन शनिवार सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक हिंडोल पर्व, दोपहर तीन से शाम छह बजे तक नौका विहार ज्योति मालिका और रात आठ से 10 बजे तक 108 तुलसी विवाह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed